July 20, 2026

आगामी 15 जून को होने वाले धरना की तैयारी जोरों पर वैठक आयोजित

Read Time:3 Minute, 57 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

आगामी 15 जून को जिले के सभी 16 प्रखंड मुख्यालय के समीप महागठबंधन की ओर से कई मांगों को लेकर महाधरना का आयोजन किया जाएगा। जिसकी सफलता को लेकर सोमवार को कुलीपाड़ा स्थित एक भवन में महागठबंधन की ओर से विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने किया। जबकि संचालन जदयू के जिला अध्यक्ष शमीम इकबाल ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी, विधायक डॉ० शकील अहमद खान,बलरामपुर विधायक महबूब आलम,पूर्व मंत्री डॉ० रामप्रकाश महतो,पूर्व विधायक पूनम पासवान,राजद जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद उपाध्यक्ष इशरत प्रवीन,जदयू के प्रदेश महासचिव सूरज प्रकाश राय, संजीव श्रीवास्तव,राजद के प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल सहित महागठबंधन से जुड़े कई वरिष्ठ नेता मुख्य रूप से मौजूद थे। जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि इस बैठक महाधरना के सफलता को लेकर विशेष चर्चा किया गया जबकि प्रखंड से जुड़े महागठबंधन के नेताओं को कई विशेष जिम्मेदारी दी गई हैं। आगे कहा कि देश में जिस प्रकार महंगाई,बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और केंद्र में बैठी भाजपा सरकार खुद अपना पीठ थपथपा रही हैं। उसका उजागर किया जाएगा एवं कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार का नौ साल पूरा हो चुका है।मगर अब तक कोई भी ऐसी उपलब्धि उनकी ओर से नहीं है, जो कि बताया जाए केंद्र में बैठी भाजपा सरकार लोगों के ऊपर दिन-प्रतिदिन महंगाई,बेरोजगारी का बोझ बढ़ाती जा रही हैं। जिससे जनता त्रस्त हैं और आगामी चुनाव में केंद्र में बैठी भाजपा सरकार का सफाया तय है। बलरामपुर विधायक महबूब आलम ने कहा कि भाजपा ने नौ साल में सिर्फ जातिवाद की राजनीति किया हैं। और लोगों को जाति के नाम पर बांटने का काम किया हैं। भाजपा सरकार ने जनहित से जुड़े कोई भी कार्य नहीं किए । इस दौरान महागठबंधन से जुड़े नेता विनोद कुमार साह, मुजीब उर रहमान, सज्जन कुमार, विजय यादव, लक्ष्मीकांत विश्वास, शाहिद इकबाल, जाकिर साहब, कुंदन यादव, प्रदीप साह, कुंदन महतो,दिलीप कुमार विश्वास, प्रल्हाद कुमार गुप्ता, सतीश ठाकुर, करण कुमार, राजीव कुमार, सिमरनजीत सिंह, मुनेश्वर ठाकुर,दीपक कुमार निराला, लड्डू सिंह, श्याम लाल यादव, विष्णु अग्रवाल, मुकेश कुमार, इश्तियाक आलम, मनी पासवान, अल्तमश दीवान, राजीव कुमार, शगीर शेरशाह, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post राजद कार्यकर्ताओं ने लालू यादव के 76वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
Next post केन्द्रीय विद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial