November 2, 2026

राजद कार्यकर्ताओं ने लालू यादव के 76वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

Read Time:1 Minute, 27 Second

इसरारूल हक (बारसोई)

राजद अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 76 वाँ जन्मदिन बारसोई नपं स्थित कार्यालय में धूम-धाम से केक काटकर मनाया । इस दरमियान पार्टी कार्यकर्ताओं ने लालू यादव हैप्पी बर्थडे टू यू, लालू यादव जिंदाबाद, आरजेडी पार्टी जिंदाबाद, गरीबों का मसीहा लालू यादव जिंदाबाद आदि नारे लगा रहे थे। इस दौरान दिलीप राय ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने हेतु कार्यकर्ता लगातार कार्यरत हैं। आगे कहा कि राजद अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री गरीब, वंचित, शोषित समाज के सामाजिक न्याय के महानायक लालू प्रसाद यादव का हर वर्ष की भांति जन्म दिन मनाया गया। वहीं राजद नेता दीना यादव ने कहा लालू यादव के 76 वां जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु जीवन की कामना किया । इस अवसर पर सुभाष कुमार सहित कई अन्य ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous post 76 साल के हुए लालू प्रसाद यादव, राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन ।
Next post आगामी 15 जून को होने वाले धरना की तैयारी जोरों पर वैठक आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial