May 25, 2026

भाजपा का लाभार्थी जनसंपर्क अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन।

Read Time:2 Minute, 29 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज पेट्रोल पंप समीप एक निजी विद्यालय में भाजपा का लाभार्थी जनसंपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल ने किया। कार्यशाला का शुभारंभ सर्वप्रथम राष्ट्रगीत से शुरू किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद बिहार प्रदेश महिला मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी छाया तिवारी, धर्मनाथ तिवारी आदि ने कहा कि प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचने व आमजनों को धरातल पर योजना का लाभ मिल रहा है सहित उनकी परेशानी को जानने व निवारण हेतु भाजपा का लाभार्थी जनसंपर्क अभियान चलाया जाना है, जिसको लेकर मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया है। बताया प्रधानमंत्री के आह्वान पर सभी लाभार्थियों से मिलकर उनको मोदी का प्रणाम कहना है। साथ ही प्रधानमंत्री के संचालित सभी योजनाओं की जानकारी आमजनों को प्रदान करनी है। घर-घर जाकर लाभार्थियों को योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। मौके पर कार्यशाला में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की गई की टोली बनाकर गांव में घर-घर जाकर लाभार्थियों से मिलकर सरकार की संचालित सभी योजनाओं से लोगों को अवगत कराएं। उनकी समस्याओं को सुने उनका निवारण करें। जिसको लेकर बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, भाजपा नेता ज्योतिष कांत कुअंर, शोसल सिंह, शीतल प्रसाद साह, दिलीप मंडल, भागवत शर्मा, उत्तम भगत, पप्पू मंडल, जितेन मंडल, रघुनाथ मंडल, विकास विश्वास सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्तागण आदि मौजूद रहे।

Previous post प्रधानमंत्री ने 26 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आधारशिला रखकर करेंगे : डीआरएम
Next post मत्स्य जीवी सहयोग समिति के वरिष्ठ सदस्य के निधन पर मुखिया प्रतिनिधि ने किया आर्थिक मदद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial