बीजेपी के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पोल खोल अभियान सह कैंडल मार्च निकाल किया विरोध प्रदर्शन
संजय कुमार (कोढ़ा)
जदयू प्रखंड अध्यक्ष कोढ़ा के नेतृत्व में शनिवार को बीजेपी के खिलाफ जन विरोधी नीतियों को लेकर पोल खोल अभियान में जदयू कोढ़ा के नेतागणों के द्वारा पोल खोल अभियान में शामिल होकर कैंडिल मार्च निकाल कर केंद्र सरकार विरूद्ध में जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं विशाल कैंडिल मार्च के दौरान नितिश कुमार जिन्दाबाद के नारे लगाए गए । केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए बिहार में नितिन कुमार के द्वारा जाति जनगणना के विरुद्ध में साजिश के तहत रूकवाने के बिषय को लेकर मोदी, अमित साह मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।वही दुसरी तरफ देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी ,अन्य मुद्दों को लेकर जदयू के बैनर तले हाथों में मशाल जुलूस लेकर प्रखंड मुख्यालय कोढ़ा से निकल कर नगर पंचायत कोढ़ा के मुख्य बाजार चौक व अन्य मार्गों में पदयात्रा कर विरोध जताया। इस दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि आज का यह मशाल जुलूस पोल खोल अभियान में भाजपा की पार्टी केंद्र में अपनी सरकार बना कर जनविरोधी नीतियों का फैलाव जिस तरह कर रही है इससे जनता त्रस्त है।ऐसी सरकार कभी जनता का भला नहीं कर सकती।वही जदयू उपाध्यक्ष कटिहार प्रितम देवी के द्वारा बताया गया की आज के इस दौर में युवाओ को रोजगार नहीं मिल रहा है।वही बिहार के युवा रोड पर आ चुका है। वहीं पुर्णिया जदयू संगठन प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा कि भाजपा हमेशा दलित , पिछड़ों की लगातार हकमारी कर रही है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कोढ़ा में भाजपा के खिलाफ मसाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।जिस तरह देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार अपना पांव लगातार पसारे जा रही है इससे आमजन त्राहिमय है। साथ ही जाति आधारित गणना के विरोधी केंद्र की सरकार के खिलाफ महागठबंधन के नेतृत्व में कैंडल मार्च कार्यक्रम का आयोजन कर मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाई गई। महागठबंधन के सभी साथी से अपील की है कि आज के इस मशाल जुलूस में पूरी एकता का परिचय देकर केंद्र सरकार के गलत नीतियों के विरुद्ध मशाल जुलूस निकाली गई है।वहीं इस पोल खोल अभियान के कैंडल मार्च में जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष सुरेश पटेल,बासगाढा जदयू पंचायत अध्यक्ष शहिन्दर राम, उत्तरी सिमरिया जदयू पंचायत अध्यक्ष समीना खातुन, बैजनाथ ऋषि,व जदयू के अन्य नेतागण शामिल थे।
