July 20, 2026

विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार एक कार भी ज़ब्त ।

Read Time:1 Minute, 10 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी कटिहार मुख्य मार्ग के बोलियां गुमटी चौक के पास एक कार से 180 एमएल पैक का 87 ऑफिसर चॉइस विदेशी शराब को पुलिस ने पकड़ा। इस दौरान पुलिस ने कटिहार बड़ी बाजार के रहने वाले संजय कुमार को भी गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना मिली कि मनिहारी मुख्य सड़क मार्ग के बोलियां गुमटी के समीप एक कार सवार व्यक्ति शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राम विलास सिंह के निर्देश पर अपर थानाध्यक्ष विपिन कुमार व एसआई रंजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर शराब तस्कर को दबोचा गया। इस बावत आरोपी संजय कुमार पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Previous post बीजेपी के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पोल खोल अभियान सह कैंडल मार्च निकाल किया विरोध प्रदर्शन
Next post जन्माष्टमी के अवसर पर भक्ति जागरण का किया आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial