बेतहाशा कर वृद्धि के निर्णय का किया विरोध, मांग पत्र सौंपा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
गैर आवासीय संपत्ति कर पर नगर निगम की ओर से तीन गुना कर बढ़ाने के निर्णय के विरोध को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और व्यवसाईयों ने समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। धरना के आयोजन का नेतृत्व कांग्रेस के निवर्तमान नगर अध्यक्ष मशरुर आलम और सौरव कुमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम राय ने किया। प्रेम नारायण ने कहा कि नगर निगम द्वारा कर में वृद्धि से उद्योग व्यापार पर बुरा असर पड़ेगा। नगर के व्यापारियों ने इस निर्णय का विरोध किया है। मालूम हो कि नर्सिंग होम, होटल, विवाह भवन, बैंक , कोचिंग संचालक पर दोगुना कर वृद्धि की गई है। धरना के बाद सरकार को अवगत कराने के लिए जिलाधिकारी को एक एक मांग पत्र सोपा गया। इस अवसर पर बलरामपुर विधायक महबूब आलम, पूर्व विधायक पूनम पासवान, पंकज यादव, राकेश यादव, अजीजुल हक, कमरुल हक, विजय यादव, निक्कू मंडल सहित कई दलों के राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद थे।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
