जमीन सर्वे के नाम पर जनता को किया जा रहा परेशान – तारिक अनवर
मनोरंजन साहा (बारसोई)
कागजात की डिमांड से परेशान हैं जनता वसूली करने का भी सांसद ने लगाया आरोप।
कटिहार बिहार में जमीन सर्वे का काम शुरू हो चुका है। लोग जमीन सर्वे के लिए जरूरी कागजात इकट्ठा करने में जुटे हैं, लेकिन भूमि सर्वे के पूर्व कागजात तैयार करने में प्रखंड के जमीन मालिकों के पसीने छूट रहे हैं। इसी को लेकर कटिहार सांसद तारीक अनवर ने कहा कि जमीन सर्वे के नाम पर जनता को परेशान किया जा रहा हैं सांसद ने कहा कि सर्वे में गड़बड़ी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। आम लोग काफी परेशान हैं लोगो से जमीन सर्वे के नाम पर वसूली किया जा रहा हैं सरकार को गंभीरता से इस पर ध्यान देना चाहिए। सांसद तारीक अनवर ने कहा कि जमीन सर्वे को लेकर अभी लोगों के बीच काफी कंफ्यूजन की स्थिति हैं।आम लोग वंशावली, खतियान और अन्य कागजातों को जमा करने को लेकर असमंजस में हैं। जमीन सर्वे को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। ऐसे में बिहार के अलग-अलग इलाकों में लोग ब्लॉक और अंचल कार्यालय का चक्कर लगाकर परेशान हो रहे हैं। कागज निकालने के लिए अभिलेखागार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है, जिसका फायदा दलाल और बिचौलिए किस्म के लोग उठा रहे हैं। इसलिए बिहार सरकार को चाहिए कि पहले लोगों की कागजात से जुड़ी जो भी समस्या है उसे दूर करें उसके बाद ही जमीन सर्वे का काम करें। तत्काल जमीन सर्वे का काम बिहार सरकार को बंद करवा देना चाहिए क्योंकि लोग काफी परेशान हो रहे हैं।
More Stories
जगन्नाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आयोजित।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित जगन्नाथपुर पंचायत भवन में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर अभियान...
डीएम आशुतोष द्विवेदी की मौजूदगी में रामपुर में विशेष ग्रामसभा, जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित रामपुर पंचायत के आदर्श मध्य विद्यालय हसनगंज में पंचायत विकास दिवस के अवसर...
शिक्षा मंत्री से मिले पटनी नारायणपुर हाईस्कूल के शिक्षक, विशेषावकाश व्यवस्था में बदलाव की मांग
रतन कुमार ओझा( मनिहारी) कटिहार आगमन पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी से उच्च माध्यमिक विद्यालय पटनी नारायणपुर के प्राचार्य...
यात्रियों के लिए बना प्रतीक्षालय, अब जलावन का ठिकाना! लाखों की योजना पर उठे सवाल
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई) सरकारी योजनाओं के तहत आम लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए...
मनिहारी में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी को 24 घंटे के अंदर दबोचा
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित...
कब सुधरेगी सड़क और बिजली की व्यवस्था? भवानीपुर वार्ड-07 में ग्रामीणों ने उठाई आवाज
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-07 में वर्षों से जर्जर पड़ी ग्रामीण सड़क और बिजली...
