September 3, 2026

महिला कांग्रेस की स्थापना दिवस पर सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत ।

Read Time:3 Minute, 11 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

रविवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंजुमन कौशर उर्फ अम्रपाली यादव की अध्यक्षता एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की मौजूदगी में सदस्यता अभियान के शुरुआत की गई। इस दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आम्रपाली यादव उर्फ़ अंजुमन कौशर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को धरातल में लागू कराकर उन्हें समाज में उचित सम्मान देने का काम किया है। आज देश की लाखों महिलाएं कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर पार्टी को मजबूती प्रदान कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया और महिला कार्यकर्ता भी पूरे समर्पण के साथ पार्टी को मजबूती देने का काम कर रही हैं। वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में महिला कांग्रेस लगातार मजबूती की ओर बढ़ रही है। उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं को उज्जवल भारत की शपथ भी दिलाई साथ ही आज से महिला कांग्रेस संगठन की नई वेबसाइट लॉच करने के साथ महिला कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान की भी शुरुआत की गई। इस वेबसाइट के माध्यम से हर वर्ग की महिलाएं पांच साल तक के लिए महिला कांग्रेस की सदस्य बन सकती हैं। वही किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास ने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने में सबसे अहम योगदान पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी का रहा है और आज महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर सदस्यता अभियान चलाते हुए महिलाओं को पार्टी का सदस्य बनाया जा रहा हैं जिससे महिलाओं को राजनीति में भी आगे बढ़ाया जा सके। मौके पर दिलीप विश्वास, मोहम्मद इश्तियाक आलम, प्रीतम चक्रवर्ती, वंदना कुमारी, इंदु देवी, निषाद प्रवीन,नूरजहां खातून, नूतन कुमारी, चंदा रानी, अख्तरी बेगम, रेशमा खातून, शोभा देवी, प्रियंका कुमारी, हिना खातून मौजूद थीं।

Previous post जमीन सर्वे के नाम पर जनता को किया जा रहा परेशान – तारिक अनवर
Next post 9 सुत्री मांग को लेकर जीविका कैडर संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया घोषणा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial