August 28, 2026

अमदाबाद के जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए सुखा राशन और जीआर राशि की मांग की

Read Time:1 Minute, 10 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अमदाबाद प्रखंड के ग्राम पंचायत और नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ प्रभावित 12 पंचायतों और 16 नगर पंचायत के परिवारों के लिए सुख राशन, प्लास्टिक वितरण और जीआर राशि मुहैया कराने के संबंध में मनिहारी के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ को ज्ञापन सौंपा। अमदाबाद के अधिकांश गांव और नगर पंचायत के परिवार बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं, जिसके चलते लोग ऊंचे स्थलों पर शरण लिए हुए हैं। अनुमंडल पदाधिकारी ने राहत सामग्री जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर अमदाबाद के नगर पंचायत अध्यक्ष बबलू मंडल, मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल बारी, गोपाल सिंह,सपन मंडल, तारिक अनवर,मंजय साह सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

Previous post केवाला पंचायत के तेलडंगा स्थित आदिवासी टोला बाढ़ से टापू में तब्दील, प्रशासन की ओर से अब तक राहत सामग्री उपलब्ध नही
Next post बाढ़ राहत सामग्री की अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial