पूर्णिया पुलिस का नशे पर कड़ा प्रहार, तकरीबन चार करोड़ का मादक पदार्थ जप्त
डेस्क (कटिहार)
6 सितम्बर की देर साम पूर्णिया पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बंगाल से कुर्सेला-टीकापट्टी के रास्ते रूपौली में नशीले पदार्थ की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक , पूर्णिया के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, धमदाहा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम के द्वारा तीनटंगा मोड़ के पास वाहन जाँच के दौरान एक उजले रंग की किया (KIA) कार को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 2130.90 ग्राम स्मैक/ब्राउन शुगर, नगद-40,260/-रुपया एवं 06 मोबाईल फोन जप्त किए गए। मौके से दो पुरुष और चार महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के मोबाईल में भारी लेन-देन का विवरण पाया गया है, जो सीमांचल इलाके में संगठित नशीले पदार्थों के व्यापार का संकेत देता है। इनसे विशेष टीम के द्वारा पूछ-ताछ की जा रही है साथ हीं गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके अन्तर्राज्यीय संबंधों को खंगाला जा रहा है। जानकारी अनुसार गिरफ्तार किया गए आरोपियों में विष्णु कुमार, उम्र 23 वर्ष, पिता पुलिस मेहता, सा० रूपौली, थाना रूपौली, जिला पूर्णिया। शेखर कुमार, उम्र 24 वर्ष, पिता बबलु यादव, सा० रूपौली, थाना रूपौली, जिला पूर्णिया सहित अन्य चार महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है ।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
