November 1, 2026

बारसोई में बिजली समस्या दूर करने की कवायद, नए PSS का इसी सप्ताह होगा टेंडर

Read Time:1 Minute, 41 Second

डेस्क ( बारसोई)

बारसोई प्रखंड में बिजली की समस्या दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। बेलवाडांगी क्षेत्र में प्रस्तावित नए पावर सब-स्टेशन (PSS) का टेंडर इसी सप्ताह होने की बात कही गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।क्षेत्र में लंबे समय से बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। नए PSS के निर्माण से बेलवाडांगी सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।इसी क्रम में एक और नए PSS के प्रस्ताव के लिए जमीन की उपलब्धता एवं संबंधित जानकारी लेने को लेकर सोमवार को बारसोई प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद शाहनवाज एवं अन्य ने बिजली SDO से मुलाकात की। इस दौरान प्रस्तावित PSS के लिए उपयुक्त जमीन और अन्य आवश्यक पहलुओं को लेकर चर्चा की गई। नए pss बन जाने से बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या में कमी आने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।

Previous post कोताहार स्कूल भवन निर्माण की जांच में खुली गुणवत्ता की पोल, JEE बोले तोड़कर नए सिरे से बनेगा भवन
Next post पूर्णिया पुलिस का नशे पर कड़ा प्रहार, तकरीबन चार करोड़ का मादक पदार्थ जप्त
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial