रेल प्रशासन द्वारा एक दर्जन ट्रेनों को अगस्त माह में परिचालन किया रद्द।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कई ट्रेन का रुट किया परिवर्तन ।
रेल प्रशासन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत गोरखपुर छावनी और कुशनही स्टेशन के बीच प्री नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर एन एफ रेल की दर्जनों ट्रेनों को रद्द अथवा परिवर्तित किया गया है। इस संबंध विशेष जानकारी देते हुए एनएफ रेलवे मुख्यालय , मालीगांव के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने जानकारी देते हुए बताया की रेल प्रशासन द्वारा एक दर्जन ट्रेनों को अगस्त माह में रद्द किया गया है। जिसमें ट्रेन नंबर 04654 अमृतसर एनजेपी स्पेशल ट्रेन आगामी 9 अगस्त, 16 अगस्त एवं 23 अगस्त को रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 15621 कामाख्या आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेन आगामी 10 अगस्त ,17 अगस्त एवं 24 अगस्त को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 04653 एनजेपी अमृतसर और ट्रेन नंबर 15622 आनंद विहार कामाख्या साप्ताहिक ट्रेन आगामी 11 अगस्त ,18 अगस्त एवं 25 अगस्त को रद्द रहेगी, वहीं ट्रेन नंबर 05734 कटिहार अमृतसर आगामी 12 अगस्त, 19 अगस्त एवं 26 अगस्त को रद्द रहेगी । जबकि ट्रेन नंबर 05616 गुवाहाटी उदयपुर सिटी आगामी 13, अगस्त 20 अगस्त और 27 अगस्त को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 05733 अमृतसर कटिहार और ट्रेन नंबर 15651 गुवाहाटी जम्मू तवी साप्ताहिक एक्सप्रेस आगामी 14 ,अगस्त 21 अगस्त और 28 अगस्त को रद्द रहेगी। जबकि ट्रेन नंबर 15652 जम्मू तवी गुवाहाटी साप्ताहिक ट्रेन आगामी 16 अगस्त, 23 अगस्त और 30 अगस्त को रद्द रहेगी। इस प्रकार ट्रेन नंबर 05615 उदयपुर सिटी गुवाहाटी साप्ताहिक एक्सप्रेस 16 अगस्त एवं 23 अगस्त को रद्द रहेगी। जबकि ट्रेन नंबर 15078 गोमती नगर कामाख्या 28 अगस्त और ट्रेन नंबर 05077 कामाख्या गोमती नगर साप्ताहिक ट्रेन आगामी 29 अगस्त को रद्द रहेगी। सीपीआरओ श्री डे ने जानकारी देते हुए बताया कि रेल प्रशासन द्वारा गोरखपुर छावनी और कुशनही स्टेशन के बीच चल रहे एनआई कार्य हेतु कटिहार से प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन नंबर 15707/08 कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन को अप डाउन में मार्ग परिवर्तित किया गया है । यह ट्रेन 6 अगस्त से 29 अगस्त 2023 तक भाया छपरा,गाजीपुर सिटी, वाराणसी , बनारस ,प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल होकर अप डाउन में परिचालित होगी। जबकि ट्रेन नंबर 15615 उदयपुर सिटी गुवाहाटी आगामी 9 अगस्त को वाया लखनऊ, वाराणसी ,छपरा होकर परिचालित होगी। वहीं एन एफ रेल के रंगापाड़ा नॉर्थ से सिकंदराबाद तक एक तरफा स्पेशल ट्रेन यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित हेतु रेल प्रशासन द्वारा आगामी 10 अगस्त को चलाया जाएगा।
