August 27, 2026

रैल महिला सिपाही की संदिग्ध अवस्था में मौत फंदे पर लटकी मिली शव

Read Time:1 Minute, 49 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई के रेलवे कॉलोनी के पास भाड़े के मकान पर रह रही रेलवे में कार्यरत महिला सिपाही ज्योति कुमारी 30 वर्ष का शव पंखे से लटका मिला है। जिसको लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर बारसोई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनवर जावेद अंसारी, पुलिस निरीक्षक मकसूद अशरफी, बारसोई थाना अध्यक्ष राजकुमार चौधरी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उधर रेलवे पुलिस पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद थी। बारसोई के डीएसपी ने बताया कि रेलवे पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार महिला सिपाही ज्योति कुमारी पिछले दो दिनों से ड्यूटी पर नहीं आ रही थी। उनके सहयोगियों ने मंगलवार को दोपहर बाद उसके घर में जाकर देखा तो पाया कि कमरा अंदर से बंद है दरवाजा खटखटाने पर भी जब नहीं खुला तो वह लोग सीढ़ी लगाकर वेंटीलेटर के सहारे देखा तो पाया कि महिला सिपाही का शव पंखे से लटक रहा है। ज्ञात हो कि ज्योति कुमारी बेगूसराय जिले की रहने वाली है तथा 4 महीने पहले बारसोई में उसका पदस्थापन हुआ था। मामले की जांच को लेकर फॉरेंसिक टीम का बारसोई पहुंचे तथा घटना की गुत्थी को सुलझाने हेतु जांच-पड़ताल में जूट गई है।

Previous post नामजद आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल
Next post विधान पार्षद ने मनिहारी के वृंदावन में फुटबॉल मैच का किया उद्घाटन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial