November 2, 2026

विधान पार्षद ने मनिहारी के वृंदावन में फुटबॉल मैच का किया उद्घाटन

Read Time:1 Minute, 30 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

प्रखंड क्षेत्र के वृंदावन के खेल मैदान में आदिवासी युवा क्लब द्वारा आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का कटिहार के विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने फिता काटकर किया उद्घाटन । चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में बिहार सहित बंगाल एवं झारखन्ड के 16 टीम आयोजित टूर्नामेंट में भाग लेगी। उद्घाटन मैच में जे एम कैलाश नगर एवं कालीगंज़ के बीच खेला गया।इस मौक़े पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कहा कि फुटबॉल हमारी पारंपरिक खेल है । कहा कि आदिवासी युवा क्लब द्वारा अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करने का मौका मिला है जिसके लिए आयोजकों एवं क्लब के सभी लोगों का धन्यवाद। मैदान में कई टीम आपस में खेल भावना से खेलती है । खेल आपसी भाई चारा और प्रेम का संदेश देता है । इस अवसर पर भाजपा के चंद्रभुषन ठाकुर,तलु बासकी, मुखिया रामजी यादव, पुर्व मुखिया चंपय किसकु मौजूद थे।

Previous post रैल महिला सिपाही की संदिग्ध अवस्था में मौत फंदे पर लटकी मिली शव
Next post आजमनगर के देवगाॅव में विकसित भारत रथ का किया स्वागत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial