October 28, 2026

सहकारिता मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री से मिले कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ।

Read Time:2 Minute, 3 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

बुधवार को एकदिवसीय दौरे पर कटिहार पहुंचे बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सह प्रभारी मंत्री डॉ० सुरेंद्र प्रसाद यादव से कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल मिला। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने सहकारिता मंत्री सह प्रभारी मंत्री डॉ० सुरेंद्र प्रसाद यादव से मिलते हुए कटिहार जिला के विभिन्न क्षेत्रों के कई समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सह प्रभारी मंत्री डॉ० सुरेंद्र प्रसाद यादव से मिलते हुए कटिहार जिला के कई जन समस्याओं से उन्हें अवगत कराया है। खासकर जिले के विभिन्न बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र एवं कटाव ग्रस्त क्षेत्र के बारे में उन्हें जानकारी दिया साथ ही कई महत्वपूर्ण समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया है। जिस पर समाधान को लेकर प्रभारी मंत्री सह सहकारिता मंत्री डॉ० सुरेंद्र प्रसाद यादव ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। मौके पर कांग्रेस के दिलीप विश्वास,सुनीता देवी,अल्तमश दीवान,अवधेश मंडल, सिमरनजीत सिंह, सऊद आलम, मोहम्मद इश्तियाक आलम, मन्नी पासवान, गौतम बाड़ी सहित कांग्रेस से जुड़े कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous post जिला विधिक सहायता समिति की बैठक आहूत न्याय शुल्क माफ़ करने का लिया निर्णय ।
Next post रेल पुलिस ने दो मोबाइल चोरो को रंगेहाथ किया गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial