रेल एसपी ने 10 नए थाना अध्यक्षों का किया पोस्टिंग-मो अल्लाउद्दीन बने नए रेल थाना अध्यक्ष
प्रवीण कुमार(कटिहार)
रेल एसपी कटिहार द्वारा पदस्थापन समिति गठन करते हुए शुक्रवार को रेल क्षेत्र अंतर्गत 10 नए थाना अध्यक्षों की साक्षात्कार में प्राप्त मार्किंग के आधार पर अलग अलग स्टेशनों पर पोस्टिंग किया गया है। जिसमें पदस्थापन समिति में रेल एसपी डॉक्टर संजय भारती के साथ कटिहार रेल पुलिस उपाधीक्षक कुंदन कुमार और बरौनी रेल पुलिस उपाधीक्षक गौरव पांडे सदस्य के रूप में नामित है। पहली बार रेल में थाना अध्यक्षों की नियुक्ति प्रतिस्थापन समिति द्वारा किया गया है। जिसमे पूरी पारदर्शिता बरतते हुए समिति द्वारा मार्किंग के आधार पर सभी नए थाना अध्यक्षों की पोस्टिंग की गई है। मिली जानकारी के अनुसार रेल एसपी डॉ संजय भारती द्वारा कटिहार सहित कुल 10 खाली परे थाना अध्यक्षों के पदों पर नए पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग की गई है। मिली जानकारी के अनुसार कटिहार रेल अंचल निरीक्षक कटिहार में पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार, रेल थाना अध्यक्ष कटिहार में पुलिस निरीक्षक मो अलाउद्दीन , खगड़िया में पुलिस निरीक्षक नरेश कुमार , मानसी में पुलिस निरीक्षक विकास कुमार , बारसोई में पुलिस निरीक्षक सुधीर कुमार , सहरसा में पुलिस निरीक्षक रवि भूषण , बरौली में पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार , बेगूसराय में पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार शर्मा को नया थाना अध्यक्ष बनाया गाय है। वही इसके अलावा अभियोजन कोषांग अतरिक्त प्रभार, विचरण व सामान्य शाखा में पुलिस निरीक्षक हरि किशोर यादव और प्रभारी मध्य निषेध इकाई अतिरिक्त प्रभार डीसीबी, अपराध शाखा में पुलिस निरीक्षक असगर ईमाम को प्रतिनिधित्व किया गया है। रेल एसपी डॉ संजय भारती द्वारा सभी नए थाना अध्यक्षों को नवपदस्थापित स्थान पर 24 घंटे के अंदर योगदान हेतु निर्देश दिया गया है।
