रेडक्रॉस सोसाइटी ने कुर्सेला के अग्नि पीड़ितों को बाँटे राहत कीट
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कुर्सेला प्रखंड पी दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के बालू टोला गांव में हुई आगलगी में बरारी विधायक विजय सिंह से खबर मिलते ही भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की टीम संतोष गुप्ता के नेतृत्व में गांव पहुंची। और सबों के दुखों पर मरहम रखने का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खाना बनाने के क्रम मे एक घर में आग लग गयी, देखते ही देखते आग अगल बगल के घर मे भी लगी। संतोष गुप्ता ने बताया कि हम मुस्कारी मंडल, जुली देवी, रानी देवी, बिजली मंडल, रूपा देवी, मीरा देवी आदि 7 परिवारों के घर पुरी तरह जल गये। उन्होंने उपस्थित लोगों को समझते हुए कहा कि आग लगने पर उसे बुझाने या फौरी राहत के लिये जमीन पर लोट-लट कर आगे बुझाएं या कम्बल ओढ़ें। इस दौरान यह ध्यान रखें कि जले हुए स्थान पर पानी न पड़े। अगर उस दौरान शहद याद रहे तो उसे लगाया जा सकता है। किन्तु, गम्भीर और गहरे घावों पर कुछ न लगाएं। उन्होंने लोगों से आग से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि अक्सर आग की दुर्घटनाएं रसोई घर में असावधानी बरतने से होती है। इसलिये रसोई घर में रेशमी अथवा टोरीलीन के कपड़े पहनकर खाना पकाने से बचें। लटकने वाले कपड़े न पहनें। महिलाएं बालों को खुला न रखें। विवान सरकार, नरेश साह एवं आलोक सिंहा ने कहा कि आज सभी 7 परिवारों के बीच राहत सामग्री में 36 बर्तनों का सेट, एक बड़ा तिरपाल, बाल्टीं, साडी, मशहरी आदि वितरण किया गया है। जिससे त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि इससे पीडीत परिवारों को एक मरहम लगाने का प्रयास है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि कैलाश सहनी, प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता, मुखिया ललन राज के साथ राज कुमार महतो, संजय मधुकर सहित ग्रामीण उपस्थित थे। बरारी विधायक विजय सिंह ने इस कार्य के लिए रेडक्रॉस को साधुवाद दिया।
