मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व सुधार हेतु बीएलओ की हुई बैठक
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय सभागार में शनिवार को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व सुधार हेतु बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। मौके पर बीडीओ रितेश कुमार की उपस्थिति में आयोजित बैठक में मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने व मृत व्यक्ति सहित बाहर निवास करने वाले मतदाताओं का नाम हटाने के लिए बीएलओ को निर्देशित किया गया। बताया प्रत्येक बूथ पर नए मतदाताओं का नाम जोड़ने पर जोर दिया जाए, ताकि हमारे जिले का वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोतरी हो सके। साथ ही मतदाता सूची में फोटो से संबंधित सुधार हेतु बिंदुओं पर चर्चा की गई। खासकर मतदाता सूची में महिलाओं का नाम ज्यादा से ज्यादा जोड़ने पर चर्चा की गई ताकि वोटिंग में महिला की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित हो सके। मौके पर बीडीओ रितेश कुमार ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व सुधार हेतु चल रहे कार्य तहत मतदाता सूची का पुनः रिभिजन कार्य जो सूची में नाम जोड़ने हटाने व सुधार हेतु बीएलओ की बैठक की जा रही है। मौके पर सभी बीएलओ को चार दिनों के अंदर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व सुधार सहित फोटो संबंधित त्रुटि में सुधार कार्य हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही बैठक में मौजूद सभी बीएलओ को संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर बीएलओ आदि मौजूद रहे।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
