September 15, 2026

रेडक्रॉस सोसाइटी ने स्कूली बच्चों का निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का किया आयोजन

Read Time:3 Minute, 12 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा आज अधीन अजबलाल मांझी चिल्ड्रेन्स अकादमी जूनियर सेक्शन के बच्चों के लिए एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन चेयरमैन अनिल चमरिया ने किया। अपने सम्बोधन मे उन्होंने कहा कि बच्चों की आँखों की जाँच समय समय पर करा लेनी चाहिए, उनके अविभावक एवं टीचर को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे दिखने मे किसी तरह की परेशानी तो नही बता रहे। सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कि नेत्र जांच शिविर मे रेडक्रॉस प्रबंध समिति सदस्य सह नेत्र सर्जन डॉक्टर रीना भगत एवं डॉक्टर दिनेश भगत ने संयुक्त रूप मे अपना योगदान दिया। संतोष गुप्ता ने बताया कि ऐसे कई बच्चे चिन्हित किये गये जो नेत्र रोग के शिकार है उन्हे चिकित्सक ने बेहतर इलाज की सलाह दी। चिकित्सक डॉक्टर रीना भगत एवं डॉक्टर दिनेश भगत ने संयुक्त रूप से कहा कि बच्चों की आँखो के लिए विटामिन ए बहुत जरूरी है।प्रकाश संवेदन को बनाये रखने के किये यह जरूरी है और यह ड्राइनेस को रोकता है। उन्होंने कहा कि विटामिन ए के लिए गाजर, शकरकंद, पालक, ब्रोकली, कद्दू आदि का सेवन करनी चाहिए। कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे ने बताया कि बच्चे विटामिन सी के साथ विटामिन ई के लिए आंवला, आँवला, टमाटर, निम्बू, अमरुद, मूंगफली, बादाम, आदि का सेवन करें जो अति आवश्यक है। रेडक्रॉस सह सचिव सह स्कूल के सचिव विवेन सरकार ने शिक्षकों से कहा कि क्लास मे यह भी ध्यान रखें कि कही किसी बच्चे को बोर्ड देखने मे परेशानी तो नही हो रही, अगर थोड़ा़ भी शक को तो अविभावक के साथ प्रिंसिपल कों इसकी सूचना अविलम्ब दे। प्रबंध समिति सदस्य आलोक सिंहा, मनोज गुप्ता ने बताया कि जिन बच्चों की आँखो मे कुछ भी परेशानी आ रही या वो बेहतर जांच करना चाहते हो, तो पंद्रह दिन के अंदर चिकित्सक की क्लिनिक मे निःशुल्क जांच करा सकते है। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल रचना सिंह के साथ शिक्षक गण उपस्थित थे। उन्होंने रेडक्रॉस का आभार किया एवं स्कूल के छोटे बच्चो ने चिकित्सक को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत भी किया।

Previous post डीसीएम अमिताभ मिश्रा का प्रौन्नति के पश्चात् दिया विदाई अमिताभ मिश्रा के बने तिनसुकिया के सीनियर डीसीएम
Next post जिलाधिकारी और सिविल सर्जन ने खाई पहली खुराक, फाइलेरिया मुक्ति के लिए जिले में शुरू हुआ सर्वजन दवा सेवन अभियान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial