October 31, 2026

अग्नि पीड़ितों को राहत कीट का किया गया वितरण ।

Read Time:1 Minute, 27 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत केवाला पंचायत के दोगच्छी केवाला वार्ड संख्या तीन मे आग लगने से तकरीबन आधा दर्जन घर जल गये।देर रात आग लगने से आग की कारणों का ठीक से पता नही चल पाया है। वैसे इस आग लगने की घटना मे छेदी रविदास, ऊत्तम रविदास, गेना रविदास, मेदी रविदास, संतलाल रविदास, मुकेश रविदास के घर पूरी तरह जल गये।घर मे रखे सामान भी जल गये।नगदी, पकड़ा, वर्तन सहित अनाज भी जलने की जानकारी पीड़ित परिवार ने दी है।अंचल पदाधिकारी राजेश रंजन ने जानकारी दी की पीड़ित परिवारों के बीच आपदा प्रबंधन के तहत निर्धारित मानकों के अनुरूप कंबल ,बर्तन, प्लस्टिक सीट उपलब्ध करा दी गयी है।शीघ्र ही निर्धारित राशि भी उपलब्ध करा दी जाएगी।पीड़ित परिवारों के बीच राहत का सामग्री वितरण राजस्व कर्मचारी संजय दास, मुखिया प्रतिनिधि मनोज ऋषि, पूर्व मुखिया मनोज मंडल, मुन्ना रजक की उपस्थति मे किया गया।

Previous post भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का १००वां एपिसोड ।
Next post राजद के प्रदेश नेतृत्व में समरेंद्र कुणाल को मिला महासचिव की जिम्मेदारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial