भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती में श्रद्धा पूर्वक किए गए याद ।
आमिर रजा (अररिया)
बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयन्ती के अवसर पर आज अनुमंडल कार्यालय परिसर अररिया स्थित बाबा साहब के आदमकद प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि हमलोग बाबा साहेब को नमन करते हैं और उनके दिखलाये हुए मार्गों पर हमेशा चलें। क्योंकि वह हमारे लिए आदर्श के रूप में हैं। इस क्रम में उपस्थित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी एवं प्रबुद्धजन द्वारा बारी-बारी से बाबा साहब के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार, अपर समाहर्ता श्री राज मोहन झा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री शैलेश चंद्र दिवाकर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री पुष्कर कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थिति थे।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
