रमजान माह के चौथे जुमा की नमाज हुआ अता ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
रहमतों की बारिश लेकर आए रमजान के चौथे जुमा की नमाज जिला समेत हसनगंज प्रखंड की मस्जिदों में बड़े अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। जुमा की अजान से पूर्व ही रोजेदार मुस्लिम धर्मावलंबी अपने काम-काज छोड़कर बेहतरीन लिबास पहन खुशबू लगा मस्जिदों में पहुंच गए। अजान के बाद सुन्नतें अदा की। इस दौरान पेश इमाम मो आफताब आलम ने रमजान की अहमियत, सवाब तथा दीनी बातों पर तकरीर की। तकरीर के बाद सभी लोग एक साथ नमाज के लिए खड़े हुए। मौलाना के साथ सभी लोगों को जुमे की नमाज अता की। बाद में सैंकड़ों हाथ खुदा की बारगाह में देश के अमन चैन आपस में भाईचारे के लिए दुआएं मांगी।नमाज पढ़ने के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे को जुमे की मुबारकबाद देते गले मिलकर खुशी का इजहार किया। जुमे की नमाज प्रखंड की दर्जनों मस्जिदों में पढ़ी गई। सभी रोजेदार गर्मी की शिद्दत में रोजे में खुदा को मनाने और खुश करने के लिए सब कुछ सहन करते हुए खुदा की बारगह में रमजान के चौथे जुमे की नमाज अता की। कहते है कि नवी का फरमान है कि नमाज किसी भी हालत में नही छोड़ना है। इमाम मो आफताब आलम ने कहा कि ईद की नमाज पढ़ने से पहले फितरा-जकात निकलना वाजिब है। अगले जुमा रमजान की अंतिम जुमा होगा अलविदा की नमाज होगा। इस दरमियान रोजेदार जिला परिषद शाहिद अख्तर, समिति सदस्य मो अजीमुद्दीन, पूर्व मुखिया उस्मान गनी, मुखिया रुस्तम अली, पूर्व वार्ड सदस्य अब्दुल वाहिद, पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद मखदूम, पूर्व सरपंच मो इदरीश, समाज सेवी नूर आलम, मो मोहसीन, मो नईम, मो हसनैन आदि दर्जनों रोजेदारों ने जुमा की नमाज अता किया।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
