June 20, 2026

अवैध मिट्टी लदे तीन ट्रैक्टर जब्त, पुलिस की कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप

Read Time:1 Minute, 24 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन और ढुलाई के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध मिट्टी लदे तीन टेलर ट्रैक्टर जब्त कर थाना लाया है। मिली जानकारी के अनुसार कोसी नदी के किनारे बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी कटाई चल रही थी। इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर कुरसेला पुलिस ने छापेमारी कर अवैध मिट्टी लोड तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना लाया गया है।पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध मिट्टी खनन करने वालों और ट्रैक्टर चालकों में हड़कंप मच गया है। कई ट्रैक्टर चालक कार्रवाई की भनक लगते ही मौके से फरार हो गए।कुरसेला थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि तीन मिट्टी लदे टेलर ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। इसकी सूचना खनन विभाग को दे दी गई है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Previous post कटिहार सर्किट हाउस में जदयू सदस्यता अभियान के तहत नवीकरण कार्यक्रम आयोजित
Next post कटिहार में योग की शक्ति और उसके सकारात्मक प्रभाव का जीवंत उदाहरण देखने को मिला
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial