July 22, 2026

रेलवे की जमीन पर दुकान चलाने की छुट देने को लेकर डीआरएम से लगायी गुहार ।

Read Time:1 Minute, 30 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

गुरुवार को मनिहारी नगर उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में रेलवे की जमीन पर लीज के सहारे वर्षों से दुकान चला रहे दूकानदारों ने मंडल रेल प्रबंधक कटिहार से मिलकर ज्ञापन सौंपा। डीआरएम को समर्पित ज्ञापन के माध्यम से रेलवे की जमीन पर दुकान चला रहे दूकानदारों ने मांग की है कि उन्हें हमेशा की तरह लीज के सहारे दूकान चलाने की छूट दी जाय। श्री पोद्दार ने डीआरएम को दिये अपनी आवेदन में कहा है कि रेल विभाग की ओर से 18ज जुलाई से लेकर 25 जुलाई तक रेलवे की जमीन पर दूकानदारों को निलामी बिक्री डाक हेतु आवेदन पत्र भरने की तिथि निर्धारित की है। दूकानदारों की चिंता है कि खुली डाक मे ऊंची बोली लगाने में वे आर्थिक रुप से सक्षम नही है। उन्हें पूर्व की भांति लीज के सहारे दूकान चलाने की अनुमति दी जाय, साथ ही खुली बोली लगाने के डाक प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है।

Previous post एससी एसटी कल्याण समिति करेगी प्रदेश भर में स्थल अध्ययन यात्रा।
Next post भाजपा पंंचायत अध्यक्ष ने किया घर – घर जाकर लोगों से संपर्क।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial