July 28, 2026

एससी एसटी कल्याण समिति करेगी प्रदेश भर में स्थल अध्ययन यात्रा।

Read Time:2 Minute, 31 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

बिहार विधानसभा की अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति प्रदेश भर की 16 जिलों की स्थल अध्ययन यात्रा के माध्यम से वहां लक्षित समूह के लिए चलायी जा रही योजनाओं की धरातलीय स्थित की जानकारी लेंगे। समिति में सभापति सहित दस सदस्य हैं । समिति के सदस्यों को दो टीम में बांटकर अलग अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गयी है।उक्त समिति की टीम संख्या एक में चार सदस्य यथा मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ,रेखा देवी, प्रकाश वीर, डॉ० निक्की हेम्ब्रम शामिल है। टीम संख्या एक के कार्यकारी सभापति विधायक मनोहर प्रसाद के नेतृत्व में सूबे के आठ जिले खगड़िया, कटिहार, पूर्णियां, अररिया, किशनगंज, सुपौल ,सहरसा, मधेपुर जिले की स्थल अध्यन यात्रा कर अधिकारियों एवं विभागीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर लक्षित समूह के लिए चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेंगे। टीम संख्या दो के कार्यकारी सभापति रामप्रीत पासवान के नेतृत्व में स्थल अध्ययन यात्रा दल में विधायक ज्योति देवी, अनिल कुमार, मनोज मंजिल, सतीश कुमार, शामिल किये गये हैं।टीम संख्या दो के जिम्मे आठ जिले यथा मोतिहारी, बेतिया, सिवान,सारण,सीतामढ़ी,मधुबनी,दरभंगा एवं वैशाली है।दोनों ही टीम अपनी निर्धारित जिलों का 17 जुलाई से 25 जुलाई तक भ्रमणकर लक्षित समूह के लिए चलायी जा रही सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन व प्रगति की जानकारी लेंगे।जिले के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, जिला कल्याण पदाधिकारी, एवं स्थानीय विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठककर समीक्षा भी करेंगे।

Previous post 10 वर्षीय मासूम बच्चे की गला रेत कर हत्या।
Next post रेलवे की जमीन पर दुकान चलाने की छुट देने को लेकर डीआरएम से लगायी गुहार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial