July 29, 2026

आरपीएफ ने विदेशी शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 33 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

आरपीएफ द्वारा कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 के दक्षिण साइड के पास से सघन चेकिंग के दौरान एक महिला को लगभग 7 लीटर अलग अलग कंपनी के शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में नियमित रूप से स्टेशन व रेल परिसर में सघन चेकिंग अभियान जारी है। जिस दौरान रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चेकिंग के दौरान कटिहार जिला निवासी शर्मिला देवी को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से आरपीएफ ने 28 बोतल, लगभग 7 लीटर विदेशी शराब को जप्त किया गया। जिसकी बाजार मूल्य 5460 बताई जा रही है। आरपीएफ द्वारा पकड़े गई महिला और बरामद शराब को अग्रिम कार्रवाई हेतु रेल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस अभियान में आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार के साथ आरपीएफ सीपीडीएस टीम के प्रभारी सैयद अहसान अली, मनोज सिंह सहित अन्य सहायक अधिकारी और जवान मौजूद थे।

Previous post मध्याह्न भोजन रसोईया संघ के द्वारा बैठक आयोजित कि गयी।
Next post 28 दिसंबर को कांग्रेस मनाएगी 139 वां स्थापना दिवस सभी बूथों पर फहराया जाएगा झंडा : सुनील
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial