July 20, 2026

28 दिसंबर को कांग्रेस मनाएगी 139 वां स्थापना दिवस सभी बूथों पर फहराया जाएगा झंडा : सुनील

Read Time:2 Minute, 27 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 28 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के 139 वां स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आज बैठक करते हुए सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि सभी वार्डों के अलावा सभी बूथ पर 28 दिसंबर को 139 वां स्थापना दिवस पर सुबह 9:00 बजे पार्टी का झंडा फहराने का कार्यक्रम आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी का झंडा फहराते हुए लोगों को केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के गलत नीतियों से भी अवगत कराया जाएगा। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार महंगाई,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को चरम पर पहुंचा दिया है। जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है। कांग्रेस पार्टी के 139 वां स्थापना दिवस पर पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोग भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। मौके पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास, नगर अध्यक्ष राजेश रंजन मिश्रा,शंकर सिंह, पुतुल सिंह,मनी पासवान,अंजुमन कौशर उर्फ आम्रपाली यादव, राजेश उरांव,अमित मिश्रा, सोहराब अली,संजय कुमार सिंह,अल्तमश दीवान, आफताब आल,फिरोज कुरेशी,इश्तियाक आलम, चंद्रभूषण सिंह,शंकर साह सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Previous post आरपीएफ ने विदेशी शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार
Next post युवा समागम सह जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शामिल होंगे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial