November 4, 2026

प्रखंड प्रमुख ने बैंकर्स के साथ बैठक की लंबित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली

Read Time:2 Minute, 31 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड परिसर के सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आहुत की गयी जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनिता देवी ने की। अपने संबोधन में प्रमुख अनिता देवी ने पोषक क्षेत्र के बैंक अधिकारियों से चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंचायतों के अंतिम पायदान पर खड़े लाभुकों तक पहुंचाने की अपील की। किसानों के किसान क्रेडिट के रेनूअल सहित जीविका समूहों को आवश्यक ऋण मुहैया कराने की अपील की। समिति के लीड बैंक अधिकारी मनोज कुमार मधुकर ने प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के बेहतर तालमेल के साथ चल रही सरकारी योजनाओं का लाभ लक्षित समूह तक पहुंचाने के निर्देश बैंकर्स को दिये। कहा कि बैंक के माध्यम से ग्राहकों को संतोषप्रद सेवा उपलब्ध कराना उद्देश्य है। किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की सेवा जरुरतमंद किसानों को उनकी मांग व निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराने के निदेश भी दिये। जीविका दीदीयों की समूह का बैंक खाता संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप नियमित रूप से करने एवं उनके समूह की खाता पोषक क्षेत्र के नजदीकी बैंक शाखा में किये जाने पर जोर दिया।प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार ने अपने संबोधन मे कहा कि मनिहारी प्रखंड आकांक्षी प्रखंड चिन्हित है। अतएव आकांक्षी प्रखंड के लिहाज से इसके विकास की दिशा में निर्धारित मानकों के अनुरूप अधिक संवेदनशीलता दिखाने की अपील की। बैठक में पीआरओ सोनु गुप्ता,सेन्ट्ल बैंक, एसबीआई, पीएनबी, बैंक आफ ईंडिया, प्रमुख प्रतिनिधि मंजय साह सहित अन्य बैंकों के अधिकारी मौजूद थे।

Previous post नाला निर्माण में विलंब से आम लोगों को हो रही है परेशानी जल्द हो कार्य पूर्ण – सुनील कुमार यादव
Next post आरपीएफ ने चोरी के मोबाइल सहित चार को किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial