प्राथमिक विद्यालय पिण्डा़ कुरेठा के प्रधानाध्यापक प्रति दिन छात्र उपस्थित पंजी का अवलोकन करते हैं
विधालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका प्रति दिन स-समय विद्यालय में उपस्थित होते हैं : मनोज कुमार गुप्ता।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कुरेठा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय पिण्डा़ के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को प्रति दिन विधालय भेजने के लिए अविभावकों को प्रेरित करते हैं। प्रधानाध्यापक प्रत्येक दिन स-समय विद्यालय में उपस्थित होकर विद्यालय के सफाई कर्मी के द्वारा स्वयं खड़े होकर विधालय परिसर तथा शौचालय की साफ सफाई करवाते हैं। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार गुप्ता एवं पूर्व प्रधानाध्यापक शशि भूषण कुमार शशि ने बताया कि विद्यालय 34 डिसमिल जमीन पर स्थित है। विधालय में 5 कमरे का भवन है। विद्यालय में कुल 56 छात्र-छात्रा नामांकित है। विधालय में कुल प्रधानाध्यापक सहित 5 शिक्षक- शिक्षिकाओं पदस्थापित है।जिसमें शिक्षिका रीना कुमारी,शशि भूषण कुमार शशि,राखी कुमारी,काजल सिंह है। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं विधालय के प्रति समर्पण का भाव रखते हैं। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार गुप्ता छात्र छात्राओं की उपस्थिति बरकरार रखने के लिए स्वयं तथा शिक्षकों के साथ पोषक क्षेत्र का भ्रमण कर अविभावकों से मुलाकात कर अनियमित छात्र छात्राओं को प्रति दिन विधालय भेजने के लिए अविभावकों को प्रेरित करते हैं।जिसका परिणाम है कि इस विधालय में उपस्थिति प्रति दिन काफी अच्छा रहता है। एवं प्रधानाध्यापक प्रति दिन छात्र उपस्थित पंजी का अवलोकन भी करते हैं। और जो छात्र- छात्राएं अनुपस्थित पाए जाते हैं। उन छात्रों के घर स्वयं जा कर अविभावकों को उन अनियमित छात्रों को नियमित रूप से विधालय भेजने के लिए प्रेरित करते हैं। इस विधालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका प्रति दिन स-समय विद्यालय उपस्थित हो कर समय सारणी के अनुसार चेतना सत्र के पश्चात नियमित रूप से पठन-पाठन का कार्य करते हैं।इस विधालय के सभी छात्र साफ सुथरे पोशाक में विद्यालय उपस्थित होते है। विधालय की व्यवस्था देखने से लगता है कि यह कोई प्राईवेट विधालय है। जहां सभी छात्र अनुशासित होकर पठन-पठान के लिए विधालय आते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिण्डा़ में इतनी बेहतरीन तरीके से विद्यालय का संचालन प्रधानाध्यापक कर रहे हैं।इस व्यवस्था को बनाये रखने में विधालय के प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक- शिक्षिकाओं को श्रेय जाता है। विधालय की व्यवस्था तथा पठन पाठन, अनुशासन,छात्रोपस्थिति,छात्रों की शैक्षणिक विकास की चर्चा आसपास के क्षेत्र में भी खूब हो रही है। विधालय प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षक- शिक्षिका विभागीय आदेश का अक्षरशः स-समय पालन करने के लिए प्रयासरत रहते हैं। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार गुप्ता एवं पूर्व प्रधानाध्यापक शशि भूषण कुमार शशि ने बताया कि स्टूडेंट डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम में विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्राओं का शैक्षणिक डाटा के अलावा संपूर्ण डाटा को अपलोड किया जा चुका है। विधालय में अध्ययन रत छात्र- छात्राओं ने बताया कि हमें प्रत्येक दिन प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत मध्याह्नान भोजन कराया जाता है। लेकिन एनजीओ के द्वारा आपूर्ति करने वाले भोजन में गुणवत्ता का कमी रहने के कारण हम लोग खाना पसंद नहीं करते हैं। भोजन में कभी-कभी मरा हुआ कीट-पतंग तथा मिट्टी भी मिलता है। छात्रों ने एक स्वर से कहा कि गुणवत्तापूर्ण भोजन दिया जाए ताकि हम लोग मध्यान भोजन का स्वाद के साथ भोजन कर सकें।
