July 20, 2026

दसवीं कक्षा में 419 अंक लाकर सलमान ने किया माता पिता का नाम रौशन ।

Read Time:1 Minute, 3 Second

उमर मुर्शीद (कटिहार)

कटिहार नगर निगम के कदमपुर, आबिद कॉलोनी निवासी मुहम्मद सलमान अख़्तर पिता मुहम्मद शमीम अख़्तर ने 419 अंक प्राप्त कर माता पिता के साथ इलाक़े का नाम रोशन किया है। मुहम्मद सलमान अख़्तर ने बताया कि अपने माता पिता की दुआ और शिक्षक फैयाज़ आलम उर्फ बिट्टू के मार्गदर्शन से आज उसने ये मक़ाम हासिल किया है। इसका श्रेय वे अपने माता पिता और शिक्षक को देना चाहता है, क्योंकि पढ़ाई के वातावरण के बिना और सही मार्गदर्शन के सफल होना एक कठिनाई भरा मार्ग होता है। इस दिशा में आगे बढ़ते समय ऐसे लोग भी सामने आए जिन्होंने अपने नेतृत्व से मेरी संघर्ष की यात्रा में योगदान दिया।

Previous post माध्यमिक परीक्षा में साक्षी और आरती ने इलाके का किया नाम रोशन ।
Next post मनिहारी में विधान परिषद का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial