May 26, 2026

मनिहारी में सम्पूर्णता अभियान का द्वीप प्रज्वलित कर किया गया आगाज

Read Time:3 Minute, 13 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड जिले में आकांक्षी प्रखंड के रुप मे चिन्हित है। आगामी तीन माह में प्रखंड को विकास की दृष्टि से पूर्णता दिलाने को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों व प्रखंड कर्मियों के समन्वय को लेकर सभागार में बैठक आहुत की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की । सम्पूर्णता अभियान का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख अनिता देवी ,बीडीओ रणधीर कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया।पीरामल फाऊण्डेशन के संयोजकत्व में आयोजित सम्पूर्णता अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए फाऊण्डेशन के जिला प्रतिनिधि मनीष सिंह ने कहा कि आकांक्षी मनिहारी प्रखंड को विकास के पथ पर लाने के लिए छः निदेशक( संकेतक) बिन्दु निर्धारित किये गये हैं। शिक्षा ,स्वास्थ्य, कृषि ,जीविका, बाल विकास परियोजना के कर्मियों – जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय व प्रेरणा को लेकर बैठक में रणनीति पर चर्चा की ।गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व बेहतर सेवा मिले। बेहतर पोषाहार उपलब्ध हो। सभी बच्चों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित किये जाने, हर व्यक्ति का मधुमेह एवं रक्तचाप की नियमित जांच किये जाने व स्वयं सहायता समूहों के बीच रिवॉलबिंग फंड ससमय मिल सके।किसानों को उनकी भूमि की सॉयल हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा हुई।प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार ने अपने संबोधन में जनप्रतिनिधियों व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के समन्वय से निर्धारित समय के अन्दर आकांक्षी प्रखंड मनिहारी को लक्ष्य के अनुरूप विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील की। मौके पर सीडीपीओ संगीता मिंकी ने महिला की गोद भराई व बच्चों के अन्नप्रासन रस्म पूरी की। मौके पर सीपीआरओ सोनु गुप्ता,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ० ईमरान आलम, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविन्द कुमार सिन्हा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मनीष भारद्वाज , जीविका के पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, जद यू के प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Previous post जनसुराज मंच ने कटिहार में किया बुद्धिजीवियों का बैठक -बैठक में चिकित्सक, अधिवक्ता, व्यवसायी एवं पत्रकार ने लिया भाग
Next post प्राथमिक विद्यालय बाभनगामा में शत प्रतिशत बच्चे स्कूल ड्रेस में आते हैं
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial