फसल कटाई सह फसल प्रदर्शन दिवस का हुआ आयोजन ।
प्रवीण कुमार (कटिहार )
बिहार कृषि प्रधान राज्य होने के कारण यहां 70 प्रतिशत अधिक से अधिक लोग कृषि पर आधारित कार्य से जुड़े हुए हैं। किसानों के उत्थान के लिए सरकार नियमित रूप से नई-नई योजनाओं को लागू कर रही है। धरती के भगवान कहे जाने वाले किसानों की सीधी आय होने के कारण किसान इसकी खेती धान के बाद खरीफ फसल मक्का की बुवाई सबसे अधिक करने लगे हैं। जिसके कारण कृषि वैज्ञानिक द्वारा इसका उत्पादन बढ़ाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। और अच्छे परिणाम भी आ रहे हैं। कटिहार जिले के किसानों को शंकर मक्के के रूप में पहली पसंद यागंती सीड्स प्राईवेट लीमिट कम्पनी का लक्ष्मी दादा शंकर मक्का ने पकड़ बनाई है। कंपनी ने किसानों का वादा किया जो पूरी तरह अपने वादा को पूर्णता निभाया है। जो किसानों के लिए अच्छी खबर है। कोढा़ प्रखंड के दीधरी पंचायत किसान शुभंकर पाहन के खेतों में पहुंचकर फसल का फसल कटाई दिवस कम्पनी के रीजनल मैनेजर दीपक सिंह के देखरेख में लक्ष्मी दादा टीम ने जायजा लिया। लक्ष्मी दादा की फसल कटाई के उपरांत फसल प्रदर्शन दिवस का आयोजन कोढा़ प्रखंड के दीधरी ग्राम में किया गया। जिसमें यागंति सीड्स प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद के रीजनल प्रबंधक दीपक सिंह, कटिहार जिला के प्रबंधक राजीव कुमार झा के साथ 35 दुकानदारों ने किसान शुभंकर पाहन के खेत पहुंचकर फसल कटाई सह फसल प्रदर्शन दिवस मनाया।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
