उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभनगांव के छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग किया वितरण -छात्र-छात्राए बैग,कॉपी,किताब मिलने से काफी खुश हैं
प्रवीण कुमार(कदवा )
कदवा प्रखंड सिकोरना पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभनगांव के छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग,किताब,कॉपी,कलम, पेंसिल, कलर आदि वितरण किया गया है। विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राए बैग, कॉपी, किताब मिलने से काफी खुश हैं। छात्र-छात्राए नियमित रूप से अनुशासन का पालन करते हुए विद्यालय आ रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शेखर कुमार दास विद्यालय के प्रति समर्पण की भाव को रखते हुए कार्य करते हैं। विद्यालय परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक शेखर कुमार दास ने किया। प्रधानाध्यापक शेखर कुमार दास ने बताया कि वर्ग एक के 17,वर्ग 2 के 23, वर्ग 3 में 31, वर्ग 4 में 25, वर्ग 5 में 23, वर्ग 6 में 59, वर्ग 7 में 82, वर्ग 8 में 104 कुल 365 छात्र -छात्राओं को एफ एल एन किट वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक शेखर कुमार दास ने बताया कि सरकारी स्टूडेंट किट में हर कक्षा के बच्चों के लिए अलग-अलग किट तैयार कराए गया हैं। इस किट में बच्चों को बैग, स्टेशनरी,पेंसिल,रबर,नोटबुक,कलर,चार्ट, ड्राइंग कापी इत्यादि सामग्री शामिल है।प्रधानाध्यापक शेखर कुमार दास ने कहा कि इस योजना के सुचारु कार्यान्वयन के लिए बिहार शिक्षा परियोजना निदेशालय द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) एवं सर्व शिक्षा अभियान को किट की आपूर्ति, वितरण और मानिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्टूडेंट किट के बांटने के काम की निगरानी डाटा अपडेट एमआइएस पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक दिलीप कुमार पंडित, कुमारी हेलन, मोहम्मद वाजिद अंसारी, सुमन कुमार,राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
