July 26, 2026

टेंपो स्टैंड का फिता काटकर किया शुभारंभ यात्रियों को होगी सुविधा ।

Read Time:2 Minute, 10 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड अंतर्गत सेंट्रल बैंक चौक स्थित जिला परिषद भूमि पर टेम्पू स्टैंड का निर्माण कार्य विधिवत शुभारंभ किया गया। आयोजित शुभारंभ जिला पार्षद शाहिद अख्तर आदि ने फीता काटकर किया। जिला परिषद अंस से 15 वी वित्त आयोग योजना जिसका प्राक्कलित राशि 7 लाख 48 हजार 400 का है। मौके पर जिला परिषद शाहिद अख्तर ने कहा कि टेंपो स्टैंड का निर्माण हो जाने से लोगों को काफी लाभ प्राप्त हो सकेगा। कहा कि टेंपो स्टैंड के बगल में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया इसके साथ ही चौमुखी सड़क है। टेंपो स्टैंड का निर्माण हो जाने से यहां पर टेंपू लगेगा टेंपू पर बैठ कर कटिहार-पूर्णिया, कोढ़ा रौतारा आदि जगहों के लिए जा सकते है। यहा प्रखंड के लोगों के लिए टेंपो स्टैंड होना अति आवश्यक था। लोगों की लंबे पुर्व समय से मांग थी लोगों की मांग पूरी किया गया है। कहा कि हसनगंज में टेंपू की सख्या अधिक है। सड़क किनारे कभी कभी टेंपू लगाई जाती है। जिससे कभी कभी बड़ी जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती जाता है। इस जाम की भी समस्या से निजात मिलेगा। चालक को टेंपू लगाने और रखने में काफी समस्या होता था। अब टेंपू स्टैंड का निर्माण होने से यहां पर टेंपू चालक टेंपू रखकर सवारी बैठाकर अन्य जगह ले जा सकेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम में समाजसेवी मो अशफाक, मो नूर, मो सफीक, अशोक सिंह, अरुण सिंह, मो कमरुल हक आदि सयुक्त रूप से थे।

Previous post कोचिंग से लौट रही स्कूटी पर सवार छात्रा को स्कूल बस ने मारी ठोकर, छात्रा हुई घायल ।
Next post ब्लाक स्तरीय बैंकर्स समिति की लक्ष्य प्राप्त को लेकर हुई बैठक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial