लगातार बारिश से स्कूल बच्चों को परेशान विद्यालय मे जमा बरसात का पानी
हसनगंज–लगातार दो दिनों की मूसलाधार बारिश से खासकर गुड राज किस्म के धान उत्पादक किसानों को काफी क्षति हुई है। इस किस्म का लगा धान अक्सर तेज हवा व बारिश की वजह से खेत में ही गिर गया है। इसके साथ ही बारिश स्कूली बच्चों के लिए भी परेशानी का सबब बन गया है। स्कूल प्रांगण में जमा बरसात के पानी से स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है। हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में आवासीय कस्तूरबा बालिका विद्यालय मे बरसात के जमा पानी से बच्चो को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है। ऐसे विद्यालयों मे जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में बारिश का पानी जमा हो जाता है। इससे विद्यालय में रहने वाले छत्राओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जल जमाव होने से गंदे पानी मे पनपने वाले संक्रमण का भी खतरा बना रहता है। प्रखंड शिक्षक पवन कुमार का कहना है,की विद्यालय प्रांगण लोलेंड भूमि होने की वजह से बरसात का जल जमाव हो जाता है। अगर मिट्टी भराई कर दिया जाय तो शिक्षको व छात्र छात्राओं को इस समस्या से निजात मिल सकता है।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
