November 3, 2026

बाढ़ के कारण मनिहारी थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार स्थगित

Read Time:51 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना परिसर में दिनांक 28 सितंबर को होने वाला जनता दरबार बाढ़ के कारण स्थगित कर दिया गया। सरकार के दिशा-निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाता है। अंचलाधिकारी सुश्री निहारिका ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य प्राथमिकता पर चल रहे हैं और इसकी निगरानी के चलते जनता दरबार को जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थगित किया गया है। अब यह सुनवाई अगले शनिवार को आयोजित जनता दरबार में होगी।

Previous post लगातार बारिश से स्कूल बच्चों को परेशान विद्यालय मे जमा बरसात का पानी
Next post प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत चिकित्सा शिविर का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial