बजरंगबली चौक मोड़ पर स्कॉर्पियो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, दो चालक गंभीर इलाज जारी।

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंगबली चौक मोड़ के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नवगछिया की ओर से आ रही स्कॉर्पियो और सामने से आ रही पिकअप गाड़ी की जोरदार आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना में दोनों चालकों गंभीर रूप से घायल बताए गए।घायलों की पहचान स्कॉर्पियो चालक सनी कुमार (उम्र 25 वर्ष), पिता संजीव महतो, निवासी खगड़िया गोशाला तथा पिकअप चालक दिलखुश यादव, पिता का नाम अज्ञात, निवासी भागलपुर के रूप में हुई है। हादसे में पिकअप चालक दिलखुश दोनों घायलों को मौके से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और मोड़ पर आते ही सामने से आ रही पिकअप से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह से चकनाचूर हो गए। टक्कर के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी और जाम की स्थिति बन गई।सूचना मिलते ही पोठिया थाना अध्यक्ष नवीन कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जाम हटाया और सड़क पर खड़ी स्कॉर्पियो एवं पिकअप को किनारे कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।फिलहाल पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है ।।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
