मनिहारी में सख्त पेट्रोलिंग, छह शराबी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे गए
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
एसडीपीओ विनोद कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के नेतृत्व में चलाए जा रहे सघन पेट्रोलिंग अभियान का असर अब साफ दिखने लगा है। इसी क्रम में मंगलवार को मनिहारी के रेलवे कॉलोनी क्षेत्र से छह लोगों को शराब के नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में सोमर कुमार महतो (30), अनिल महतो (41), राजु कुमार (19), चंदन कुमार (32), मंटू महतो (37) और रवि कुमार (23) शामिल हैं। सभी मनिहारी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी नशे की हालत में सार्वजनिक स्थान पर हल्ला-गुल्ला कर रहे थे, जिससे शांति व्यवस्था भंग हो रही थी।थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस अभियान में एसआई अमित कुमार, पीएसआई पीयूष नंदन और पीएसआई एमडी शब्बीर की अहम भूमिका रही।इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार मौजूद थे।पुलिस ने आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
