August 25, 2026

एसडीएम ने अमदाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए राहत कार्यों का किया निरीक्षण

Read Time:1 Minute, 3 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने बीडीओ दुर्गेश कुमार और अंचलाधिकारी नेहा कुमारी के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने नाव से पार दियरा, झबबू टोला, चौकिया पहाड़पुर समेत कई क्षेत्रों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि कुछ इलाकों में बर्तन सेट का वितरण किया गया है और जल्द ही सूखा राशन, चिकित्सा सामग्री व अन्य जरूरी सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, मुखिया गोपाल सिंह, युधिष्ठिर मंडल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Previous post बाइक सवार पर गिरा बिजली का हाई टेंशन तार,दो युवक बुरी तरह जख्मी।
Next post बारसोई के बिजली उपभोक्ताओं को लगाया जाएगा स्मार्ट मीटर, एसडीएम ने किया शुभारंभ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial