August 24, 2026

बारसोई के बिजली उपभोक्ताओं को लगाया जाएगा स्मार्ट मीटर, एसडीएम ने किया शुभारंभ।

Read Time:1 Minute, 52 Second

राजकिशोर यादव (बारसोई)

बारसोई अनुमंडल क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली बिल भुगतान करने और कनेक्शन काटे जाने का झंझट से मिलेगा छुटकारा I अब बिजली विभाग पुराने मीटर को बदलकर नए स्मार्ट मीटर लगाने जा रहा हैं I जिसका शुभारंभ एसडीएम, बिजली विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण के उपस्थिति में बारसोई अनुमंडल कार्यालय में स्मार्ट मिटर लगाकर किया गया। इस दौरान एसडीएम दिक्षीत स्वेतम के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत फीता काटकर शुरुआत किया। इस दौरान बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि अब बिजली के स्मार्ट मीटर लग जाने से उपभोक्ताओं को बिजली ऑफिस आने जाने की आवश्यकता नहीं है I उन्हें ढेर सारी सुविधाएं मोबाइल के माध्यम से ही मिल जाएगा जिसमें रिचार्ज, लोड कैपेसिटी बढ़ाना सहित अन्य प्रमुख सुविधाएं शामिल हैं। आगे कहा कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लगने से बिजली की फिजूल खर्ची पर ध्यान देंगे और अनावश्यक बिजली खपत करने से परहेज़ करेंगे। जिसके पास स्मार्ट फोन नहीं है उनके मीटर को रिचार्ज करने को लेकर बिजली विभाग द्वारा कर्मी रखा गया है जो घर घर घुमकर मिटर रिचार्ज करेंगे।

Previous post एसडीएम ने अमदाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए राहत कार्यों का किया निरीक्षण
Next post नंदकिशोर को मिली मनिहारी जदयू की कमान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial