August 30, 2026

एसडीपीओ विनोद कुमार ने संभाला मनिहारी में पदभार, कानून-व्यवस्था को बताया पहली प्राथमिकता

Read Time:1 Minute, 39 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी अनुमंडल के नए पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार ने मंगलवार की देर शाम विधिवत रूप से एसडीपीओ पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट रूप से कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सुशासन की स्थापना के लिए वे हर आवश्यक कदम उठाएंगे। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह, निवर्तमान एसडीपीओ मनोज कुमार, मनिहारी सर्किल इंस्पेक्टर पप्पू कुमार, सहायक थानाध्यक्ष राजकुमार तथा अमदाबाद थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।नवागत एसडीपीओ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की समस्या की सूचना बेहिचक दें। मालूम हो कि एसडीपीओ मनोज कुमार का तबादला एडीशनल एसपी के रूप में पटना मुख्यालय हो गया है।

Previous post सङक दुर्घटना मे एक महिला घायल।
Next post बाल हृदय योजना के तहत बेहतर स्वास्थ्य जांच और उपचार के लिए जिले के 06 बच्चों को भेजा गया आईजीआईसी, पटना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial