October 28, 2026

वनवासी कल्याण आश्रम में गोष्ठी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Read Time:2 Minute, 48 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

जनजातीय गौरव दिवस,भगवान बिरसा मुंडा जयंती की पूर्व संध्या पर शशि डालमिया वनवासी कल्याण आश्रम में एक गोष्ठी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता छाया तिवारी ने किया।इस अवसर पर भगवान् बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व पर वक्ताओं ने बृहद रुप से प्रकाश डाला। आज के संदर्भ में जबकि जनजातीय समुदाय को जल, जंगल और जमीन के लिए संघर्ष करना पर रहा हो और विदेशी शक्तियों द्वारा धर्मांतरण का शिकार बनाया जा रहा है।इस संदर्भ में भगवान् बिरसा के संघर्ष और योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने तत्कालीन विदेशी अंग्रेजी शासन के शोषण और धर्मांतरण के खेल का संगठित रुप से विरोध करने के लिए बिरसा मुंडा को विशेष रूप से याद किया। मात्र पच्चीस वर्ष की अल्पायु में ही सामान्य मानव से भगवान् की उपाधि तक प्राप्त करने वाले उनके व्यक्तित्व से शिक्षा ग्रहण करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं में विशेष रूप से हेमलता, विभा मिश्रा, रीना झा,नित्या शर्मा, मीनू जी,नीना कुमारी, विकास, आरती चौधरी सोरेन,गोविन्द अधिकारी, राम स्वरूप, राधेश्याम,अजय कुमार दास प्रमुख रहे। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक आलोक ,जिला व्यवस्था प्रमुख अभिषेक,विनय भूषण, ध्रुव झा, नीलू साह, सत्यनारायण प्रसाद, प्रमोद महतो,मनोज सरकार, पवन साह, अभिषेक तिवारी, राजेश साहा, राजेश केसरी, बूला सिंह, रघुनाथ पोद्दार, भोला महतो, अमित कुमार गुप्ता, मनीष कुमार जैन श्रेष्ठ तिवारी गुंजन कुमारी, ज्योति, आशा, पवन साह, शिवशंकर सरकार अध्यक्षीय भाषण आश्रम की अध्यक्ष छाया तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव,सविता सुमीत द्वारा किया गया।जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ०अजय कुमार मीत द्वारा किया गया।

Previous post जमुई में बालू माफिया ने की दारोगा की हत्या, महागठबंधन की सरकार में लाॅ एंड ऑर्डर बिगड़ता ही जा रहा — प्रशांत किशोर
Next post सालमारी छठ घाट का सौंदर्य करण कार्य का एमएलसी ने किया निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial