सालमारी छठ घाट का सौंदर्य करण कार्य का एमएलसी ने किया निरीक्षण
मनोरंजन साहा (बारसोई)
कटिहार।विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के द्वारा सालमारी रेलवे गुमटी छठ घाट का अपने विधान परिषद कोष से हो रहे सौंदर्य करण निर्माण कार्य का निरीक्षण एवं छठ घाट का निरीक्षण किया।बताते चलें कि इस छठ घाट में हजारों लोग छठ करने दूर दराज से आते हैं। और स्थानीय लोगों की वर्षों से मांग थी कि छठ घाट का सौंदर्य करण कार्य किया जाए। जिसका विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के द्वारा उनके विधान परिषद् कोष से छठ घाट का सौंदरीकरण निर्माण का काम जोरों शोर से चल रहा है। आज इस करी में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के द्वारा छठ घाट का निरीक्षण कर चल रहे सौंदर्य करण निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इस दौरान विधान पार्षद द्वारा विभागीय लोगों को छठ घाट में साफ-सफाई से लेकर प्रमुख समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण करने का निर्देश दिया ताकि आने वाले छठवर्तियों को छठ घाट में किसी भी तरह की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े इसको लेकर प्रशासन के पदाधिकारी को सचेत रहने का भी निर्देश दिया। कार्यक्रम में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के साथ भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, अमित अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
