कटिहार में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई :हाटे बाजार एक्सप्रेस ट्रेन से 83.700 लीटर प्रतिबंधित शराब किया बरामद
प्रवीण कुमार(कटिहार)
रेल सुरक्षा बल ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार की सतर्कता और मुस्तैदी के चलते एक बड़ी सफलता आरपीएफ के हाथ लगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस के निर्देशानुसार बीते 22 फरबरी को ट्रेन संख्या 13163 हाटे बाजार एक्सप्रेस के कटिहार रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या 06 पर पहुंचने के बाद गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ द्वारा संयुक्त सघन जांच अभियान चलाया गया। वही जांच के दौरान ट्रेन के जनरल बोगी संख्या ई आर /142438 एवं एस/3 डब्लू सी /164779 के नीचे , अंडर फिटिंग से कुल 83.700 लीटर प्रतिबंधित शराब बरामद की गई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 79,200 रुपये आंकी गई है। ये शराब को तस्करों द्वारा शराब को कोच के निचले हिस्से में छिपाकर ले जाया जा रहा था, जिसे आरपीएफ टीम की सूझबूझ और सक्रियता से पकड़ा गया। जिसे बाद में बरामद शराब को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु आरपीएफ द्वारा उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। वही इसमें किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। रेल के दोनों टीम कप्तान द्वारा रेल मे और अधिक सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। वही आरपीएफ ईस्ट पोस्ट द्वारा हाल के दिनों में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि रेलवे परिसर और ट्रेनों के माध्यम से किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस ने आरपीएफ की इस तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है जिसके लिए आरपीएफ 24 घंटे अलर्ट मोड में शिफ्ट वाइज काम कर रही है। जिनके द्वारा रेल क्षेत्र में सभी गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
