April 29, 2026

कटिहार में गोलियों की बौछार, गोली मारकर युवक की हत्या, जिले में सनसनी का माहौल

Read Time:3 Minute, 25 Second

पब्लिक न्यूज़ 24 ।। (कटिहार )

कटिहार में देर रात्री अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर कर दी एक युवक की हत्या कर दी.. विवाह समारोह से भोज खाकर लौट रहे 25 वर्षीय युवक अमर चौधरी को अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया.. गोली युवक के सिर में लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.. आनन-फानन में युवक को सदर अस्पताल ले जाया गया.. लेकिन घायल की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक के द्वारा मेडिकल कॉलेज हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.. वही मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान ही युवक की मौत हो गई.. दरअसल मामला नगर थाना क्षेत्र के गरेरी टोला से जुडा है जहाँ शुक्रवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है.. घटना के बाद नगर थाना क्षेत्र के पूरे इलाके में घटनास्थल के आसपास सनसनी फैल गई है.. वहीं युवक की हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है.. मृतक की पहचान गाछी टोला निवासी मनोहर चौधरी के पुत्र अमर चौधरी के रूप में हुई है.. वही मामले के संदर्भ में सदर अस्पताल में मौजूद मृतक के पिता मनोज चौधरी ने बताया कि वे शुक्रवार की देर रात्री अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ सभी मोहल्ले में ही एक शादी समारोह से भोज खाकर वापस घर लौटे थे साथ में उनका पुत्र अमर भी था.. अमर को अचानक गडेरी टोला से किसी का फोन आया तो वह थोड़ी देर में आने की बात कह कर चला गया.. और ठीक आधे घंटे बाद रात 11:00 बजे के करीब किसी ने फोन पर सूचना दी कि उसके पुत्र को गोली लगी है.. आनन-फानन में सभी घटनास्थल पर पहुंचे जहां वह खून से लथपथ था.. आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया । वहीं इस घटना की सूचना जब नगर थाना प्रभारी को मिली तो सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने घटनास्थल का मुआयना कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की तफ्तीश में जुट गए.. हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वही घटना के बाद सूचना मिलने पर देर रात्री ही कटिहार जिले के बरारी विधनसभा से जदयू विधायक विजय सिंह सदर अस्पताल पहुंच गए जहां उन्होंने घटना की तीव्र निंदा करते हुए पीड़ित परिजनों को सांत्वना देकर पुलिस प्रशासन से घटना में संलिप्त सभी अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है ।

Previous post तीन मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया।
Next post ২নম্বর ব্লক তৃণমূল কংগ্রেস ও যুব নেতা শামীম আহমেদ এর ব্যবস্থাপনায় সংস্কৃতি অনুষ্ঠানের মধ্য সরিষা হাই স্কুল মাঠে MP কাপের শুভ উদ্বোধন হয় উপস্থিত বিশিষ্ট সঙ্গীত শিল্পী কেশব দে
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial