तीन मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया।
Read Time:1 Minute, 39 Second
मो० आरीफ ख़ान (प्राणपुर)
बिहार सरकार के आदेशानुसार भूमि विवाद परामर्श जनता दरबार शनिवार को प्राणपुर थाना के प्रांगण में अंचलाधिकारी कुमार नलिनीकांत के उपस्थिति में आयोजित किया गया। उक्त जनता दरबार की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अमजद अली ने किया। उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि भूमि विवाद से संबंधित कुल तीन मामला था। जिसमें दो मामलों का निष्पादन दोनों पक्षों के आपसी सहमति से कर लिया गया तथा शेष बचे एक मामला कागजात के अभाव में अगले तारीख तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस मौके पर सहायक पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार, कार्यपालक सहायक गुड्डू आलम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, बड़झल्ला सरपंच एवमुखिया रोशन राम, अब्दुल कादिर एवं जिला परिषद सदस्या सैदुन निशा के साथ-साथ दोनों पक्षों के लोग उपस्थित थे। इधर रोशना ओपी के प्रांगण में रोशना ओपी आरो रत्नेश मोहन ओपी अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में दो मामला में एक का निष्पादन दोनों पक्षों के सहमति से करा लिया गया। तथा एक कागजात के अभाव में लंबित रहा।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
