नवाबगंज पंचायत के कई वार्डों में बाढ़ के पानी फैलने से हालात बदतर, ग्रामीणों की स्थिति दयनीय
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
प्रखंड क्षेत्र के नवाबगंज पंचायत के कई वार्डों में बाढ़ का पानी फैलने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश ने हालात और भी बिगाड़ दिए हैं। प्रभावित ग्रामीणों में शेख जहांगीर, शेख सुल्तान, शेख इस्लाम, शेख अकरामुल, बबलू पासवान, विमल पासवान सहित कई अन्य लोग शामिल हैं। वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अब्बास अंसारी ने बताया कि उनके वार्ड में बाढ़ का पूरी तरह से प्रभाव है और लोगों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। ग्रामीणों को राहत सामग्री और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की आवश्यकता है। हालांकि कई पंचायतों में सामुदायिक रसोई शुरू की गई है, परन्तु यह प्रयास बहुत सीमित साबित हो रहे हैं। नवाबगंज के डुबे इलाके में पीड़ित परिवारों को प्लास्टिक तक उपलब्ध नही हुआ है। राजस्व कर्मचारी प्रतिमा बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का अबतक स्थलीय निरीक्षण कर ही रही है। जांच रिपोर्ट अंचल को सौंपेगी, तब-तब इंतजार करना पड़ेगा।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
