बाढ़ जैसी आपदाओं से बचने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)
प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष भवन में जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार को त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं आमजनों के बीच प्रखंड प्रमुख अमित साह की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कटिहार के तत्वाधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने एवं सीपीआर तकनीक से किस तरह से आम जनों की जान बचाई जाती है तथा प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।इस मौके पर जिला आपदा प्रबंधन सलाहकार प्राधिकरण कटिहार के अमन कुमार ने बताया कि 09 एनडीआरएफ बिहटा पटना द्वारा विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें टीम कमांडर एसआई हेमंत कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीपीआरओ श्रेय वत्स, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, मुखिया तारीक अनवर, समिति सदस्य, सभी अंचल कर्मी, राजस्व कर्मचारी आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
