November 5, 2026

फुटकर दुकानदारों पर अतिक्रमण को लेकर एक बैठक आयोजित कर विधायक ने सुनी समस्याएं।

Read Time:3 Minute, 5 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला नगर पंचायत के फुटकर दुकानदारों का होने वाले अतिक्रमण को रोकने के लिए एक बैठक रखा गया। जिसमें बैठक में मुख्य रूप से बरारी के माननीय विधायक विजय सिंह निषाद मौजूद रहे। बैठक का संचालन भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मिलन कुमार मंडल ने किया । बता दे की कुर्सेला नगर पंचायत में लग रहे जाम को समस्या की देखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार प्रसार कर फुटकर दुकानदारों को खाली करने का अल्टीमेट दिया गया था ‌। जिसमें फुटकर दुकानदार विक्रेता को हटाने को लेकर नोटिस किया जा रहा था । कुर्सेला NH -31 और SH-77 रोड के किनारे सैकड़ों गरीब निसहाय लोग अपना रोजी-रोटी के लिए दुकानदारी करते हैं। नगर पंचायत के प्रशासन के इस रवैया के कारण दुकानदार लोगों के बीच आक्रोश व्याप्त था। जिसमें विधायक विजय सिंह निषाद ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से दूरभाष पर बातकर अतिक्रमण रुकवाने का निर्देश दिया और विधायक ने कार्यपालक पदाधिकारी को सड़क किनारे डीमार्केशन चिन्हित करने को कहा ताकि उसके अंदर दुकानदार लोग दुकान लगाकर अपना भरण पोषण करें । उन्होंने बताया कि अतिक्रमण नहीं होगा जब तक हम हैं। किसी को उजाड़ने से पहले उसे बसाना पड़ता है।वहीं भाजपा नेता मिलन मंडल ने विधायक जी से फुटकर दुकानदारों की मुख्य समस्या कटरा निर्माण की मांग और कुर्सेला चौक पर शौचालय निर्माण की मांग को प्रमुखता से रखा। वही सभा के दौरान विमल मंडल ने भी बताया कि यह विपक्ष की चाल है। आने वाले चुनाव में कमजोर करने की जो हम गरीब शोषित लोगों को उजाड़ने का षड्यंत्र रच रहा है। अब देखने की बात होगी कि नगर प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र से जो प्रचार प्रसार किया जा रहा था। अतिक्रमण होता है या फिर पूर्व के भांति फिर से फिसड्डी साबित होती है। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि एवं दर्जनों फुटकर दुकानदार मौजूद थे।

Previous post दो गाजा तस्कर को पुलिस ने भेजा जेल ।
Next post राहुल गांधी के जन्मदिन पर कटिहार में होगा ‘सामाजिक न्याय संवाद’, प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने दिए तीखे बयान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial