झारखंड कैश कांड के तीनों कांग्रेस विधायकों को सोनिया गांधी ने किया निलंबित ।
Jharkhand Cash Scandal:- सोनिया गांधी ने झारखंड के 3 विद्यायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया है. जामताड़ा के इरफान अंसारी , खिजरी के राजेश कच्छप और कोलेबिरा के नमन विक्सल कोंगाड़ी को निलंबित किया गया है ।कैश कांड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष ने 24 घंटे के अंदर ये करवाई की है।
रांची— कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झारखंड के 3 विद्यायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया है। जामताड़ा के इरफान अंसारी, खिजरी के राजेश कच्छप और कोलेबिरा के नमन विक्सल कोंगाड़ी को निलंबित किया गया है । कैश कांड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष ने 24 घंटे के अंदर ये करवाई की है। शनिवार को पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के तीनों विधायक को उनकी गाड़ी में नोट की गड्डियों के साथ हिरासत में लिया था ।
इस घटना को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को अपदस्थ करने के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है ।इसको लेकर रांची के अरगोड़ा थाना में भी मामला दर्ज कराया गया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को अपदस्थ करने का मामला सामने आया है। इससे पहले भी दो बार इस मामले में FIR दर्ज हो चुका है।
इधर कांग्रेस के तीन विधायकों के कैश के साथ पकड़े जाने के बाद से ना सिर्फ पार्टी के अंदर , बल्कि प्रदेश की राजनीति में भी हलचल तेज है । कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा है कि धन – बल – षड्यंत्र के दम पर बीजेपी सत्ता हासिल करना चाहती है । ये लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है । लगातार इस तरह की कोशिश देश भर में हो रही है।
Previous post
कटिहार रेल मंडल ने स्वतंत्रता सेनानी और उनके परिजनों को सम्मानित कर मनाया अमृत उत्सव ।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
